शाहगंज। क्षेत्र के गोड़िला गांव स्टार स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की रात में खेला गया। इसमें रम्मोपुर ने शाहगंज को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली।
आयोजन समिति के अनुसार, तीन दिनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहगंज की टीम ने 39 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी रम्मोपुर की टीम निर्धारित चार ओवर के मैच में तीन गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज रम्मोपुर की टीम के फहीम और मैन ऑफ द मैच शाहगंज टीम के सरफराज अहमद को दिया गया। विजेता और उपविजेता सहित सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके विवेक यादव (विक्की), रिंकू चौहान, रवि यादव, राजेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, सूरज गुप्ता, शशिकांत विश्वकर्मा, महफूज अहमद, अमर बहादुर आदि मौजूद थे।