फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी बेटी और नाती की कर दी गई है हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी जयराम रावत ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी व नाती के गायब होने की शिकायत की है। आशंका जताई कि उनकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन

जयराम ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि मेरी बेटी ज्योति की शादी वर्ष 2013 में महराजगंज थाना क्षेत्र के भटौली गांव में आशुतोष उर्फ सोनू से किया था। ससुराली जनों से किसी बात को लेकर हुए विवाद में दीवानी न्यायालय में वाद दाखिल है। उसी समय बेटी का संबंध भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से होगा। वह बरसठी थाना क्षेत्र के झिंगुरिया गांव में बेटी व नाती के साथ तीन वर्षों से रह रहा था। बीते छह अगस्त को अपनी पत्नी के साथ बेटी से मिलने गया तो वहां ताला बंद मिला। आसपास के लोग बताए कि वह लोग कई दिनों से नहीं है। जयराम उन लोगों का पता रिश्तेदारी आदि जगहों पर लगाया लेकिन कही पता नहीं लगा। जयराम ने उनके गायब होने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने आशंका जताई है कि बेटी व नाती की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें