फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज । जिले की सीमा से सटे सराय ममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव से जंघई (जौनपुर) पढ़ने आ रही एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थाना के एक गांव निवासी स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा 18 अगस्त को जंघई जौनपुर के एक कॉलेज में पढ़ने आ रही थी। आरोप है कि सराय ममरेज के चौका मोड़ के पास बोलेरो से पहुंचे दो लोगों ने उसे बोलेरो में उठा लिया। नशीला पदार्थ सूंघा कर उसे अन्यत्र ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एक दिन तक परिवार के लोगों को नहीं बताया। एक दिन बाद उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी तो पति ने सराय ममरेज थाना की जंघई चौकी पर पहुंच प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सोमवार को घटना की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हरकत में आई पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें