फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उधार दिए रुपये मांगने पर की थी हत्या, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
बदलापुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव निवासी नीरव सिंह हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित पीली नदी के पास मंदिर के सामने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह उधार दिए गए रुपये वापस मांगने का विवाद बताया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मृतक के चाचा ध्रुवराज सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि उनका भतीजा नीरव सिंह बदलापुर कस्बे के मातृश्री हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां उसके साथ मछलीगांव निवासी नीरज यादव और राजेश उर्फ मोनू यादव तथा खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया निवासी आशुतोष कुमार पांडेय उर्फ मंतोष सहित दो अज्ञात लोग भी थे। सभी ने एक साथ भोजन किया और फिर घर के लिए निकले। रास्ते में सरोखनपुर गांव स्थित अंडरपास के पास सभी सिगरेट पीने लगे। इसी दौरान नीरव ने आशुतोष से उधार दिए रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इसी बात पर नाराज होकर तीनों आरोपियों ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर लात-घूंसों और ईंट से नीरव की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें