फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष सहित सात पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के कपसियां गांव में एक साल पूर्व युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कपसियां गांव निवासी एवं कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष पुट्टीलाल यादव समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद की है।
विज्ञापन

कपसियां गांव निवासी कृष्ण चंद्र यादव 14 अप्रैल 2020 की शाम गांव के ही पुट्टीलाल यादव के यहां गेहूं की मड़ाई करने गए थे। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें घर पहुंचा दिया गया था। उसी रात में उनकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कमलेशा देवी ने आरोप लगाया था कि उनके पति को जहरीली शराब पिलाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। पेट में एल्कोहल पाया गया था, जिसके आधार पर उनका बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया था। उस वक्त पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मृतक की पत्नी ने मानवाधिकार आयोग और डीजीपी से शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसी मामले में पिछले दिनों आईजी वाराणसी एसके भगत और मानवाधिकार आयोग के अधिकारी ने कपसियां गांव में पहुंचकर छानबीन की थी। बिसरा की जांच में एथाइल एल्कोहल पाया गया है। सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि बिसरा जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी पुट्टीलाल यादव, मेवालाल, राहुल, पप्पू, सत्यप्रकाश, मानसिंह और विजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें