फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पट्टीचकेसर गांव में बुधवार को सुबह बस्ती से दूर खेत में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

पट्टी चकेसर गांव निवासी रामविलास चौहान (32) पुत्र शंभू चौहान मंगलवार की रात घर से खाना खाकर कहीं चला गया था। परिजनों के मुताबिक रामविलास अक्सर रात में सोने के लिए बगीचे में चला जाता था। यही सोचकर परिवार वाले निश्चिंत थे। बुधवार को सुबह परिवार वालों को सूचना मिली कि रामविलास का शव घर से दूर एक पूर्वमंत्री के खेत में मिला है। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई है। रोते बिलखते परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो पता चला कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी थी। परिजन अस्पताल में ही हल्ला मचाने लगे कि आखिर जब पुलिस ने शव की पहचान कर ली थी तो परिजनों को सूचना दिए बिना ही पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा। इससे गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि खेत में मिले युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें