फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेल जाना मेरी आदत है': सलाखों के पीछे जाते समय हत्यारोपी ने सिपाहियों को दी जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 03:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में हत्या का आरोपी जेल जाते समय भी दुस्साहस दिखाते हुए सिपाहियों को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर उसके खिलाफ लाइन बाजार थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
हत्यारोपी शाश्वत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन बस चालक ललई यादव की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी शाश्वत सिंह की गुंडागर्दी जेल की सलाखों के पीछे जाने तक जारी रही। पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय से जेल ले जाते समय आरोपी ने न केवल सिपाहियों से अभद्रता की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में लाइन बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


लाइन बाजार थाने में तैनात आरक्षी दुर्गेश गौड़ और देवेंद्र पाल की तहरीर के अनुसार, वे शाश्वत सिंह को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपी ने सिपाहियों से कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट की मांग की। जब सिपाहियों ने मना किया, तो वह उग्र हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

‘जेल जाना मेरी आदत है’

आरोप है कि शाश्वत सिंह ने सिपाहियों के साथ धक्का-मुक्की की और रौब झाड़ते हुए कहा कि जेल जाना मेरी आदत है। उसने सिपाहियों को खुली चुनौती दी कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह उन्हें देख लेगा और जान से मार देगा। किसी तरह पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित जिला कारागार में दाखिल कराया।

इसे भी पढ़ें; Mau Crime: मऊ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार; 37 लाख के जेवरात बरामद

इस दुस्साहस पर संज्ञान लेते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून हाथ में लेने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पकड़ से दूर हैं मुख्य आरोपी के दो साथी

पुलिस की तीन टीमें मामले में मुख्य आरोपी शाश्वत सिंह के दो और सहयोगियों सतेंदु सिंह उर्फ गोलू और देवांश सिंह उर्फ छोटू की तलाश में लगी जुटीं हैं। इसके लिए टीम ने बस्ती, लखनऊ और बनारस में भी दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

केके सिंह को बनाया प्रभारी निरीक्षक
शाश्वत सिंह के थाने में आकर सरेंडर करने सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
 
प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति जैन को जफराबाद थाने की जिम्मेदारी
जनपद में आई प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति जैन को जफराबाद थाने की कमान सौंपी गई हैं। इससे पहले प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला के पास इस थाने की जिम्मेदारी थी, जो उनके सहयोग में रहेंगे। वहीं, लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक के रूप में जन शिकायत प्रकोष्ठ से तेज बहादुर सिंह को भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें