फोटो--गिरफ्तारी के बाद सुरेरी थाने में ले आया गया भुवाल सिंह उर्फ गुड्डू ।
- फोटो : JAUNPUR
सुरेरी। बागपत जेल में मारे गए माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के छोटे भाई भुवाल सिंह उर्फ गुड्डू को पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर पूरे दयाल में दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, भुवाल सिंह के विरुद्ध 2005 में गांव के ही अनुसूचित जाति के कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी, मारपीट व गाली-गलौज देने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसपर एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। बार-बार आदेश के बाद भी भुवाल मुकदमे में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिस पर अमल करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।