फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान-दान के साथ किसी ने मनाई मकर संक्रांति तो कोई मनाएगा आज

विज्ञापन
अहियापुर में मकर संक्रान्ति पर्व के मौके पर पतंग उडाते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में मकर संक्रांति का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है।14 जनवरी की मान्यता वालों ने स्नान-दान के पर्व मकर संक्रांति को शुक्रवार को आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई। वहीं, मुहूर्त के हिसाब से बहुत से लोग 15 जनवरी को स्नान-दान के इस पर्व को पूरी आस्था के साथ मनाने का निर्णय लिए। शुक्रवार की सुबह ही नदियों व उनके संगम तट पर पहुंचकर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही सूर्योपासना कर ब्राह्मणों को इच्छानुसार दान दिया। साथ ही परम्परा के अनुसार तिल का भी दान किया। सुबह से ही स्नान के बाद नए परिधानों में बच्चों ने लाई, चूड़ा, गट्टा, गुड़ की पट्टी का लुत्फ उठाने के बाद पतंगबाजी का आनंद लिया। छतों व मैदानों में पतंगबाजों का दौर चला। प्रतिबंध के बावजूद तमाम स्थानों पर चाइनीज मांझा का प्रयोग धड़ल्ले से होता देखा गया। वहीं अधिकांश स्थानों पर मकर संक्रांति (खिचड़ी) आज यानि शनिवार को भी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें