फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विज्ञान के छात्र बनेंगे उद्यमी, मुकुल वेदी ने सिखाए स्टार्टअप के नए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से उद्यमिता एवं नवाचार विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद के विशेषज्ञ वक्ता मुकुल वेदी ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने के नए गुर सिखाए। मुख्य वक्ता मुकुल वेदी ने विद्यार्थियों को समझाया कि कैसे एक छोटे से वैज्ञानिक विचार को एक सफल बिजनेस प्लान में बदला जा सकता है। उन्होंने कृषि, पर्यावरण, मेडिकल डिवाइस, फूड सेक्टर और टिश्यू कल्चर जैसे क्षेत्रों में नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री वेदी ने पारंपरिक नौकरियों के बजाय स्वरोजगार और अनुसंधान आधारित स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान उन्होंने कौशल विकास, इंटर्नशिप और नेटवर्किंग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवा उद्यमी वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आयोजन सचिव डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे सत्र छात्रों को भविष्य के लिए नई दृष्टि प्रदान करते हैं। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव मौर्य ने किया। इस दौरान प्रो. एसपी तिवारी, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव और डॉ. प्रतिमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें