फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Thu, 12 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बुधवार को नाथूपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषित बच्चों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि सिरकोनी विकास खंड के नाथूपुर प्राथमिक विद्यालय में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 45 बच्चों के सापेक्ष 25 बच्चे उपस्थित मिले थे। दो अति कुपोषित बच्चों में से एक बच्चे का वजन पहले 6.5 किलोग्राम था अब उसका वजन 8 किलोग्राम हो गया है। गत माह में 23 बच्चे कुपोषित मिले थे। इस समय 19 बच्चे कुपोषित हैं।

 नाथूपुर आगनबाड़ी मिनी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसमें 35 में से 7 बच्चे कुपोषित एवं 8 बच्चे सामान्य कुपोषित की श्रेणी में पाए गए। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव को निर्देश दिया कि आगनबाड़ी के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए। मानक के अनुसार बच्चों की देखरेख करते हुए अभिलेख भी तैयार कराया जाए।
विज्ञापन


 प्राथमिक विद्यालय नाथूपुर में एएनएम और आशा कार्यकर्ता के गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्य को देखा। कहा कि महिलाओं और बच्चों को किस टीके की जरूरत है, उसे रजिस्टर पर अंकित करें। डीएम ने सीएमओ डा. दिनेश कुमार यादव को निर्देश दिया कि आशा एएनएम को प्रशिक्षण देकर निर्धारित प्रारूप पर सूचना तैयार कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें