फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में कीचड़, मवेशियों की सांसत

विज्ञापन
14-धर्मापुर क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी के सरस हाट में बने अस्थाई गौशाले में जलजमाव व कीचड़ युक्त - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
धर्मापुर। क्षेत्र के इमलो में बने अस्थाई गोशाला की हालत बदतर हो गई है। गोशाला परिसर में कीचड़ हो गया है, जिसमें मवेशियों को रखा जा रहा है। इससे उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

धर्मापुर क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी गांव के सरस हाट को अस्थाई गोशाला बनाई गई है। इसमें 80 गोवंशों को रखा गया है। छत के नाम पर एक पुराना टिन शेड लगा हुआ है, जिसमें कुछ पशु रह सकते हैं। पचास से अधिक पशुओं को अहाते में रखा गया है, जहां कीचड़ ही कीचड़ है। पानी बरसने पर जलभराव हो जाता है। मवेशियों को बैठने के लिए सूखी जमीन नहीं है। हाल में ही बिजली गिरने से तीन गोवंशों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने गोवंशों के लिए बारिश से बचाव के लिए कोई प्रबंध नहीं किया। बीडीओ शकुंतला सिंह ने कहा कि टीन शेड के लिए अभी कोई बजट नहीं है, फिर भी हम अपने उच्च अधिकारियों से इन गोवंशों के छांव की व्यवस्था करने के लिए बात करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें