मछलीशहर के सांसद वीपी सरोज ने नगर पंचायत चुनाव संपन्न होने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मछलीशहर-वाराणसी हाईवे का मुद्दा मैंने संसद में उठाया था। अब काम तेजी से शुरू हो रहा है। इससे जनता को काफी फायदा मिलेगा।
उन्होंने भाजपा नेता राजेश सिंह के चौकी खुर्द गांव स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्षेत्र के लिए कई सड़कों को लेकर प्रयास किया गया। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन की तरफ बंद रास्ते के लिए संसद में मुद्दा उठाऊंगा। जंतर मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरना प्रदर्शन को राजनीतिक बताया। उन्होंने कहा कि सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ राजनीति हो रही है। इस मौके पर राजेश सिंह, गिरिजा, कमलेश सिंह, मनोज जायसवाल, बसंत लाल पाल, शिव कुमार गुप्ता, संतोष जायसवाल, संतोष बिंद, अभिषेक सिंह, सुधाकर सिंह, मनोज सिंह, सुशील गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।