फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बुद्धम शरणं गच्छामि धम्मं शरणं गच्छामि उद्घोष से शहर गुंजायमान रहा। इस मौके पर बुद्ध वंदना त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया गया।
विज्ञापन

प्रियदर्शी अशोक मिशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से भंडारी रेलवे स्टेशन से भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ मनोरमा मौर्या, प्रियदर्शी अशोक मिशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधिका मौर्या, सपा नेत्री पूनम मौर्या, समाज सेवी छेदी लाल मौर्य, सपा नेता तेज बहादुर मौर्य ने पंचशील दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शोभायात्रा भगवान बुद्ध की झांकियों से सुसज्जित होकर, बुद्धम शरणम् गच्छामि, धम्मम शरणम् गच्छामि, शंघम शरणम् गच्छामि का उदघोष करते हुए भंडारी स्टेशन से कोतवाली, शाहिपुल, जोगियापुर, कलेक्ट्री तिराहा, बौद्ध विहार खरका काॅलोनी पर समाप्त हुआ। बौद्ध विहार खरका में अवधेश मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। दूधनाथ मौर्य ने उपस्थित लोगों को बुद्ध वंदना त्रिसरण का पाठ कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ की राधिका मौर्या, सुनीता मौर्या, प्रतिमा मौर्या, सीमा मौर्या, मिशन के सचिव नरसिंह मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक डॉ. पीके सिंह व प्राचार्य डॉ. शीला सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंधक डॉ. पीके सिंह ने महात्मा बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों के बारे में बताया। कहा कि महात्मा बुद्ध का अंतिम उपदेश था आप दीपो भव अर्थात अपना दीपक स्वयं बनो। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें