फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिलापट्ट पर नाम लिखवाने के मसले पर भिड़े सांसद-विधायक

विज्ञापन
दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण।  सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, केराकत विधायक तूफानी सरोज और जफराबाद विधायक जगदीश नारायण भिड़ गए। शिलापट्ट पर नाम लिखवाने को लेकर हुए हंगामे को जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने शासनादेश के हिसाब से नाम लिखवाने की बात कहीं तो मामला शांत हुआ। बैठक में शामिल मछलीशहर सांसद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के शिलापट्ट में केवल विधायक जगदीश नारायण राय का ही नाम लिखा जाता है, जिस पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत कराए जाने वाले कार्यों पर उनका नाम नहीं लिखा जा सकता है। इसे लेकर बैठक में कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। बीच में केराकत विधायक तूफानी सरोज भी सांसद के पक्ष में बोल पड़े। इस पर विधायक ने कहा कि फिर उन्हीं का नाम सभी शिलापट्टों पर लिख दिया जाए। उन्हें बैठक में क्यों बुलाया जाता है? इस पर डीएम ने आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया। कहा कि जो शासनादेश में अंकित दिशानिर्देश के आधार पर पत्थरों पर माननीयों के नाम लिखे जाएंगे। बैठक में बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने श्रीकृष्ण नगर रेलवे क्रॉसिंग के मामले में रेलवे की ओर से की जा रही लापरवाही का मुद्दा उठाया। इस पर संबंधित उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराने के निर्देश दिए गए। रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता से रेलवे के अंतर्गत चल रहीं परियोजनाओं की जानकारी ली गई। तथ्यपरक जानकारी न होने पर समिति ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि जहां-जहां अंडरपास की जरूरत हो, वहां अंडरपास बनवाने के लिए प्रस्ताव दिए जाएं। मल्हनी विधायक लकी यादव ने कहा कि छुंछा से करंजाकला जाने वाली सड़क का मुद्दा वह 2020 से उठा रहे हैं लेकिन आज भी सड़क नहीं सुधरी। डीएम ने इस पर कमेटी गठित करने के लिए कहा। वहीं, मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी ही नहीं हैं, जिससे वह विकास कार्यों की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि पीडब्लूडी की ओर से निर्मित सड़क के संबंध में समिति बनाकर जांच कराई जाए। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, मड़ियाहूं विधायक डाॅ. आरके पटेल, मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें