राज्य कर्मचारी संघ ने 23 फरवरी को होने वाले हड़ताल के लिए जागरूकता अभियान चलाया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय, खाद्य एवं रसद, डीआईओएस कार्यालय,
नगरपालिका कार्यालय के बाहर दस सूत्री मांगों को लेकर जनजागरण किया। राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने आदि मांगों पर सरकार से अभी तक
कोई निर्णाय नहीं आया। 23 फ रवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल की सफ ल बनाने की अपील की। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, सीबी सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, मुराली सिंह, आशा सिंह आदि आदि मौजूद थे।