फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटनाओं पर लगे अंकुश

Thu, 04 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बुलंद शहर में हुई घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को पार्टी के जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्यपाल को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


 सभा को संबोधित करते हुए  डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि आए दिन  प्रदेश में ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा लगता है जैसे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री काम कर रहे है।

इसके बाद भी कानून व्यवस्था बदतर हो गई है। सोमवर्मा, श्रवण वेनवंशी, राजेंद्र सिंह, सर्वेश, अमर नाथ, राकेश, भइयालाल, मो. हैदर खान ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


जिसके कारण आए दिन गैंग रेप की घटनाएं हो रही हैं। सरकार की नाकामी के कारण ही प्रदेश की जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। पूर्वांचल का कोई ऐसा जिला नहीं बचा है जहां इस तरह की घटना न हुई हो। आम आदमी पार्टी इसे लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें