फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटिवेशनल प्रोग्राम में प्रोफेसरों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
पूविवि में मोटिवेशनल प्रोग्राम में मिले प्रमाणपत्र के साथ प्रोफेसर्स एंव साथ में कुलपति प्रो नि - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बृहस्पतिवार को कुलपति की अध्यक्षता में मोटिवेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान नव नियुक्त प्रोफेसर और ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में चुने गए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नवनियुक्त आठ प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि आज विश्वविद्यालय को जो भी उपलब्धियां मिल रही है उसमें सभी का योगदान है। कुल सचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक नई ऊर्जा के साथ काम करें ताकि विश्वविद्यालय सृजनतमकता की ओर बढ़े। बायोटेक्नालाजी की प्रो. वंदना राय ने कहा कि आज कुलपति के कारण ही आठ प्रोफेसरों को प्रोन्नति मिली। संचालन प्रो. संदीप सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रवि प्रकाश ने किया। इस दौरान वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृत लाल पटेल. बबिता सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अविनाश पार्थीडीकर, प्रो. रामनारायण, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. नुपुर गोयल, प्रो. सुरजीत, प्रो. मुराद अली, डा. संतोष कुमार, डा. संजीव गंगवार, डा. मनोज मिश्र, डा. गिरधर मिश्र, डा. प्रमोद कुमार, डा. रसिकेश, डा. सुनील कुमार, मंगला प्रसाद, डा. धीरेंद्र चौधरी, डा. काजल डे आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें