फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से भगाकर लाई गई किशोरी के साथ आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के परियत बाजार में दबिश देकर पुलिस ने महाराष्ट्र से भगाकर लाई गई किशोरी के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर किया। मुंबई से आई पुलिस ने बरसठी पुलिस के साथ छापेमारी कर किशोरी को बरमद किया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौजी जिले के आरमोरी थाना में एक व्यक्ति किशोरी को भगाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर आरमोरी थाना के सबइंस्पेक्टर जनार्धन कारे बृह स्पतिवार को बरसठी थाना के परियत बाजार से आरोपित गुड्डू और किशोरी को पुलिस ने बरामद किया। सभी को पकड़ कर पुलिस बरसठी थाने ले गई। आरोप है कि किशोरी को तीन साल पहले भगाकर परियत बाजार लाया था। किशोरी से आर्केस्टा में नर्तकी का काम कराता था। लड़की के पिता को इसकी जानकारी होने पर आरमोरी पुलिस को इसकी सूचना दिया। आरमोरी थाना मुंबई के सब इंस्पेक्टर जनार्धन कारे ने बताया कि किशोरी के साथ आरोपित को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें