फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पतंग प्रतियोगिता महोत्सव का आयोजन शिया कालेज के प्रांगण में किया गया। पतंगों पर मतदान करने की अपील के साथ ही जागरूकता दिया। इस दौरान पतंग प्रतियोगिता में मोहम्मद शकील ने एक डोर से 35 पतंग उड़ाते हुए सभी का मन मोह लिया। वहीं, चार पेच काटने पर तौशीफ प्रथम, तीन पेंच काटने पर अकरम मंसूरी द्वितीय, एवं दो पेच काटने पर माइकल तृतीय स्थान पर रहे। जबकि फैंसी पतंग सजाने में शकील उस्ताद व रूपेश कुमार प्रथम, मो. वली द्वितीय, इश्तेयाक गुलाब तृतीय स्थान पर रहे।सबसे अछा मतदाता जागरूकता स्टीकर पंतग पर लगाने पर डीएसके काइट क्लब विशेष स्थान पर रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जनपद में लोगों में पतंगबाजी का बहुत शौक है। पतंग प्रतियोगिता के आयोजन के उददेश्य है कि जनपद के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें