धर्मापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर गांव निवासी एक महिला ने अपने पुत्र पर आभूषण चोरी का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अफसाना बानो ने शहर कोतवाली में सोमवार को तहरीर देकर अपने पुत्र अर्सलान पर चोरी का आरोप लगाया। अफसाना ने कहा कि अर्सलान ने बीते 29 नवंबर को उसके गले का हार, कान का बूंदा बेच दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे और दुकानदार हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद