फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंगली सुअर की तलाश में घूम रहे शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। तेजी बाजार थानाक्षेत्र के सकरा रामपुर गांव में सई नदी के किनारे देर शाम 15 से 20 लोग चार पहिया वाहनों के साथ जंगली सुअर का शिकार करने के लिए घूम रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भगाया। ये लोग पिछले दो दिनों से क्षेत्र में रुके थे। दिन में गांव में घूम-घूम कर भीख मांगते और रात में शिकार करते थे। उनकी गतिविधियों को संदिग्ध देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसे लोग झारखंड से आकर जंगली सूअर का शिकार करने के लिए घूमते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्हें भगा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें