फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम बच्चों के साथ सो रही थी मां, आग लगने से तीनों जिंदा जले....

विज्ञापन
ड़ियाहूं नगर के सोईथा दलित बस्ती में दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी आग में दो बच्चों व मां की मौत के - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग में मां और दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। घटना के वक्त दोनों बच्चे मां के साथ कमरे में सो रहे थे। तेज धुंआ उठने पर लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हृदयविदारक घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सोईथा गांव निवासी मनोज कुमार गांव के कोटेदार हैं। दोपहर का खाना खाने के बाद पत्नी सविता देवी (30) दो बेटों दिव्यांश (3) और दिग्विजय (9 माह) के साथ कमरे में सोने चली गई। मनोज गांव के पोखरे पर चले गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी अपने कामों में लग गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक कमरे से तेज धुआं निकलने पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो वह दरवाजा पीटकर अंदर सो रही सविता व बच्चों को जगाने लगे। काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कुंडी तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। वहां भीषण आग लगी हुई थी। बिजली के उपकरण व तार जल रहे थे। लकड़ी का बेड, गद्दा, फर्नीचर सहित सब आग में जल गए थे। सविता और दिव्यांश की मौत हो चुकी थी। दिग्विजय की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे मड़ियाहूं सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट को ही माना जा रहा है। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

मड़ियाहूं नगर के सोईथा दलित बस्ती में दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी आग जलकर राख हुआ घर।- फोटो : JAUNPUR

मड़ियाहूं नगर के सोईथा दलित बस्ती में दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी आग में दो बच्चों व मां की मौत क- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें