जौनपुर। नवरात्रि के छठवें दिन देवी मंदिरों में मां कात्यायनी की पूजा की गई। मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर में भक्तों ने मत्था टेककर मां का आशीर्वाद लिया। ऐसी मान्यता है कि मां कात्यायनी मां दुर्गा का ज्वलंत स्वरूप हैं। मां कात्यायनी की पूजा विधि विधान से करने से शक्ति, सफलता और प्र सिद्धि का वरदान मिलता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर मां की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को शक्ति प्राप्त होती है। आचार्य पंडित रजनीकांत द्विवेदी का कहना है कि मां कात्यायनी का मंत्र अत्यंत प्रभावशाली और शक्तिशाली होता है। सिटी स्टेशन रोड स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर परिसर में भक्तों ने धूप दीप जलाकर मां की पूजा अर्चना की। भोर में ही मंगला आरती के बाद मंदिरों को पट दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। कोविड के नियमों का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन कराया गया।