फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी के हत्यारोपी दंपती का डेढ़ माह बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर कॉलोनी में मां-बेटी की हत्या कर शव घर में दफनाने की सनसनीखेज घटना के मामले में पुलिस अभी दो आरोपियों की तलाश नहीं कर सकी। जबकि मुख्य हत्यारोपी समेत तीन को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी का भाई और उसकी पत्नी भी आरोपी हैं। दोनों घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। दोनों की तलाश में पुलिस पहले गाजीपुर फिर बिहार के सीवान समेत कई अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस मुंबई जाने की तैयारी कर रही थी लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते पुलिस की टीम अभी मुंबई रवाना नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तारापुर मोहल्ले में 10 मार्च की रात 40 वर्षीय मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी की पड़ोसी ने हत्या कर दोनों के शव अपने घर में दफन कर दिया था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने 25 मार्च को मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दोनों के शव बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल, उसकी मां और सौतेले पिता को जेल भेज चुकी है। जबकि आरोपी का भाई समद और उसकी पत्नी चांदबीबी अभी तक फरार हैं। पुलिस को अनुमान है कि वह मुंबई चला गया है, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते पुलिस टीम मुंबई नहीं जा सकी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र का कहना है कि मां बेटी की हत्या के मामले में फरार चल रहे समद और उसकी पत्नी का सुराग नहीं लग सका है। इधर कोरोना कर्फ्यू के चलते पुलिस की व्यस्तता बढ़ गई है। जल्द ही हालात सामान्य होने पर दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम मुंबई रवानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें