फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के साथ लगाई आग मां की मौत

Wed, 02 Nov 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मोहल्ले में मंगलवार को दोपहर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे बचाने में युवक भी झुलस गया। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हुसैनाबाद निवासी मुरारी सोनकर की पत्नी सीमा (40) मंगलवार को अपने दो माह के बेटे सनी और डेढ़ साल की बेटी परी के साथ कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर आस पाक के लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई लेकिन तबतक सीमा गंभीर रूप से झुलस गई थी। बच्चे भी झुलस गए। उसे बचाने में महिला का देवर सूरज भी झुलस गया। पुलिस ने चारो को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान सीमा ने दम तोड़ दिया।एसओ लाइनबाजार विश्वनाथ यादव ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें