फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

Wed, 02 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मानाखाई रामपुरकलां गांव में ऐन दीपावली के दिन किसी बात से गुस्साए पति ने पहले पत्नी की पिटाई की और बाद मे मिट्टी का  तेल छिड़ककर जला दिया । इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गयी । विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया । बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी  राम प्यारे पटेल पुत्र  महिपाल पटेल की 28 वर्षीया पत्नी सीता देवी के बीच घर के काम करने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि गुस्साए पति ने पहले पत्नी की पिटाई की फिर कमरे में बंद कर उसके ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दिया । बच्चों के शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचकर आग बुझाए । बुरी तरह जल चुकी  महिला को स्वरूपरानी इलाहाबाद ले गये जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना सुजानगंज थाना क्षेत्र के मोहरियांव गांव निवासी मायके वालों को मिली । मृतका के भाई सूबेदार  मृतका की 8 वर्षीय बेटी आंचल के साथ कोतवाली पहुंचकर पूरा वाकया बताया ।

एसएसआई  विनोद सिंह ने मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  मृतका की तीन संतानों को  मायके वालों के हवाले कर दिया गया। मृतका की 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी । घटना से बेटी आंचल सहमी है । सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें