फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, चाची की हालत गंभीर

विज्ञापन
मछलीशहर- मां-बेटे के मौत की सूचना परिवार के लोगों को देता युवक। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के चुंगी चौराहे पर बाजार करने आए मां-बेटे की बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि युवक की चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। बरसठी थानाक्षेत्र के घाटमपुर देवकली गांव निवासी अरविंद सरोज (24), उनकी मां मंजू देवी (50) और चाची फोटो देवी (45) एक ही बाइक पर सवार होकर मछलीशहर बाजार खरीदारी करने आए थे। बाजार में खरीदारी कर तीनों एक ही बाइक से अपने घर की तरफ लौट रहे थे। मछलीशहर नगर के चुंगी चौराहे पर पहुंचने के बाद अरविंद सरोज मड़ियाहूं मार्ग की तरफ अपनी बाइक मोड़ रहे थे। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मंजू देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरविंद सरोज (24) और उसकी चाची फोटो देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चौराहे पर आवागमन बाधित हो गया। जाम जैसी स्थिति हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन, अरविंद सरोज को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं फोटो देवी का इलाज चल रहा है। घटना के चलते करीब एक घंटे तक बाजार में आवागमन प्रभावित रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल कराया। कोतवाल विनीत राय ने बताया कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। घायल फोटो देवी को जिला अस्पताल भेजा दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें