फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बेटी की गला दबाकर की हत्या, गुनाह छिपाने के लिए पिता ने फंदे पर लटकाया था शव, गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्यारोपी पिता - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बरसठी। बारीगांव कोहड़ा गांव में मुर्गी पालन के लिए बने फार्म में फंदे पर लटकी मिली प्रतिमा उर्फ शिवानी (13) की मौत के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता राजेश सिंह को सरसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है। पिता ने पूछताछ में बेटी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद अपने गुनाह को छिपाने के लिए शव को फंदे पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
विज्ञापन


बारीगांव कोहड़ा गांव निवासी राजेश सिंह की शादी 18 साल पहले प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के सदरेपुर निवासी संजू सिंह से हुई थी। दंपती के दो बच्चे शिवा सिंह (15) और प्रतिमा उर्फ शिवानी (13) थे। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर संजू करीब तीन साल पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी। उसने पति के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले राजेश और उसकी मां संजू के मायके पहुंचे। दोनों बच्चों को अपने साथ बारीगांव कोहड़ा ले आए। इसके बाद से बच्चे पिता के पास रह रहे थे। आरोप है कि राजेश नशे का आदी था। शराब के नशे में बेटी के साथ मारपीट करता था। जांच में सामने आया कि 16 अगस्त की रात भी उसने बेटी के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि 17 अगस्त की सुबह राजेश ने प्रतिमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मुर्गी पालन के फार्म में फंदे से लटका दिया। लोगों को बताया कि बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह शव को उतारकर मछलीशहर सीएचसी भी ले गया। वापस आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, प्रयागराज से पहुंची मृतका की मां संजू ने पति पर बेटी की हत्या का संदेह जताया।
दो महीने से बेटा भी है लापता
राजेश का 15 साल का बेटा शिवा भी करीब दो महीने से लापता है। वे अपनी दादी के साथ अयोध्या गया था, जहां से लापता हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के अनुसार शिवा मानसिक रूप से कमजोर था। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें