भूमि विवाद में मनबढ़ों ने मां-बेटी को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढों ने मां-बेटी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव के नुवासी अमरावती देवी पत्नी बृज मोहन व रामलाल में पुराना भूमि विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि सोमवार को जब अमरावती अपने बेटी के साथ घर पर मौजूद थी उसी समय रामलाल, कमलेश व गोविंद अमरावती को गाली गलौज देने लगे। मना करने पर तीनों लोग अमरावती देवी (54) व उसकी बेटी लक्ष्मीना (18) को लाठी डंडे से पीट दिए। मनबढों द्वारा पिटाई किए जाने से अमरावती व उसकी पुत्री लक्ष्मीना घायल हो गई। दोनों को सिर में चोट लगी है। अमरावती तहरीर लेकर थाने पर पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर दोनो घायलों के उपचार के लिए सीएचसी चोरसंड भेज दिया। एसओ गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। कार्रवाई की जा रही है।