केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षा में छात्रों ने खूब अंक बटोरे। गुरुवार को घोषित परिणाम में अधिकांश स्कूलों के विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए रैंक हासिल किए।
रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह रहा। सफलता हासिल करने वाले छात्रों को उनके अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी के 31 छात्रों ने सभी विषयों में ग्रेड एवन (10 सीजीपीए) प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अनिका शर्मा, अदिति अग्रवाल, कृति रघुवंशी, मो. जाफर, शमा सिद्दीकी, शिल्पा चौरसिया, स्नेेहा यादव, आनंद
कुमार सिंह, अवनीश यादव, दिव्येन्दु पांडेय, नताल्या सिन्हा, रिशिका अग्रवाल, सौम्या सिंह, अल्फिजा अंसारी ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। प्रधानाचार्य डा. रुचि शर्मा ने छात्राें को बधाई दी। उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल
शंकरगंज के यश सिंंह, प्रद्युम मिश्रा, अनुराग दुबे, निकिता मिश्रा, अर्पिता मौर्या, भावेश सिंह, श्रेयश, श्रेया सिंह, ऋषभ तिवारी, अभिषेक यादव, शिवांगी सिंंह, ऋषभ पांडेय, मंजली साहू और दीपक सिंंह ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए।
मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर के रौनक सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, अर्चना चौहान, रीतिका सिंंह, नवनीत मौर्या, प्रतीक सिंह, समीर सिंह, प्रशांत चतुर्वेदी, ऋषभ यादव, विकास सिंंह यादव और अंकित यादव ने एवन अंक
हासिल की। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंड्री स्कूल बोदकरपुर के ऋचा साहू को एवन अंक मिला। जवाहर नवोदय विद्यालय मडि़याहूं के प्रशांत कुमार, अनुराग प्रिय को एवन अंक मिले। सौरभ सिंह को 9.4 अंक मिले। सेंट पैट्रिक्स स्कूल के
स्वप्निल चतुर्वेदी, उत्कर्ष रधुवंशी, सत्यांश श्रीवास्तव और दीपशिखा को 10 सीजीपीए अंक मिले। श्रुति सिघांनिया को 9.4 और नेहा को 8.4 अंक मिले। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी के सतीश कुमार सिद्धार्थ, अनुराग गुप्ता, श्रुति ओझा, प्राची
जायसवाल, नित्या सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, गौरव शुक्ला, अंशुमान सिंह, सुमित सिंह और आदर्श सिंह को 10 सीजीपीए अंक मिले। संत गुरुपद संभव राम एकेडमी के राजसिंह, दिव्यांश यादव को 9.4 सीजीपीए अंक मिला। राधिका बाल
विद्यालय के निधि मलिक को 9.8, इप्सिता सिंह को 9.6 और आदित्य शंकर पांडेय को 9.4 सीजीपीए अंक मिले। सेंट जोसेफ स्कूल लखनपुर के शेख मोहम्मद जाकिर को 10 सीजीपीए, आकांक्षा शर्मा को 9.8, प्रतीक मिश्र को 9.6 और शिखा दुबे को 9.4 सीजीपीए रैंक मिला।