फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य टीम के साथ किया गांव का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कई गांवों का सर्वे किया। लोगों को लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में रहने की अपील की। उनकी समस्या की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंनेे जनापुर पनियरिया, समसपुर पनीयिरया, सतहडा आदि गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया। महामारी की बचाव के उपाय और सुझाव के दिए। कहा कि आपको अपनी सुरक्षा के लिए घर में ही रहना है। विशेष काम पड़ने पर घर के बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। यदि कोई सर्दी जुखाम पीडित है तो उसकी जांनकारी स्वास्थ्य विभाग को दें। प्राथमिक विद्यालय समसपुर पनियरिया में बाहरी जिलों से आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। नोडल अधिकारी प्रभारी स्वास्थ्य डॉ. विशाल सिंह यादव, कंपाउंडर सत्य लाल यादव और उनकी टीम साथ पहुंच कर जांच किया।
कोरोना से बचाव को दिया मास्क
करंजाकला। राजकीय आईटीआई कालेज सिद्दीकपुर के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को कोरोना से बचाव के लिए 1500 मास्क दिया। देशभर में चल रहे महामारी से बचाव के लिए कटिंग, टेलरिंग, फैशन टेक्नालॉजी आदि ट्रेड के छात्रों ने मिलकर 1500 मास्क तैयार किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी राकेश कुमार, अभय कुमार शर्मा, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें