फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में लगेंगे दो हजार से अधिक मतदान कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव की तारीख भले न घोषित हुई हो लेकिन तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार के निकाय चुनाव में दो हजार से अधिक मतदानकर्मी लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से कर्मियों का विवरण 15 नवंबर तक मांगा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ व सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक डीडीओ को बनाया गया है। मतदान केंद्रों की संख्या 154 तो मतदान स्थलों की संख्या 455 है। एक मतदान स्थल पर चार मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा। इसमें एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय रहेंगे। इस हिसाब से मतदान कर्मियों की संख्या 1820 होगी। इसके अलावा 20 फीसदी यानी 264 मतदानकर्मियों को रिजर्व में रखा जाएगा। इस तरह मतदान कराने के लिए 2184 कर्मचारियों की जरूरत होगी।
कर्मचारियों का विवरण आनलाइन भेजना है। इसके लिए सभी विभागों को आईडी और पासवर्ड भेज दिया गया है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक करीब सात हजार कर्मचारियों का डाटा को फीड किया जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें