फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

206 आश्रितों के खाते में भेजी गई 41.72 लाख की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के चलते माता-पिता की मौत के बाद सरकार ने बच्चों को आर्थिक सहायता देने के फैसला लिया था। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत उनके अभिभावकों को चार हजार रुपये मासिक की दर से भुगतान किया जा रहा है। जिले में इस तरह के 208 बच्चों को चिह्नित किया गया था, जिसमें 206 आश्रितों के खाते में 41.72 लाख रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत 2020 में हुई। कोरोना संक्रमण के दौरान काफी संख्या में ऐसा परिवार रहा जिनमें माता-पिता में से किसी एक का निधन हो गया या दोनों ही काल के गाल में समां गए। ऐसे में सरकार की तरफ से ऐसे परिवारों में प्रत्येक बच्चों के लिए चार हजार रुपये के हिसाब से उनके अभिभावकों के खाते में आर्थिक सहायता भेजी जा रही हैं। इसके लिए जीवित अभिभावक की वार्षिक आय तीन लाख से कम होने का प्रमाणपत्र भी लगाना होता है। वहीं माता-पिता दोनों के निधन पर जिला प्रशासन की तरफ से परिवार के किसी सदस्य को विधिक अभिभावक नामित किया जाता है। कोरोना के मरने के दो साल के अंदर इसके लिए आवेदन करना पड़ता है। यह सहायता राशि बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए 18 वर्ष या फिर इंटर तक वहन की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें