जौनपुर। नए सत्र में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर कालेज अपने हिसाब से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए खाका तैयार कर चुके हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद स्नातक में दाखिला को लेकर कवायद तेज हो गई है। मनचाहे विषयों में प्रवेश पाने के लिए छात्र कालेजों का चक्कर लगाना शुरू कर दिए हैं। खासकर वित्तपोषित कालेजों में तो दाखिले को लेकर खासा दबाव है। फीस कम होने के कारण छात्रों की पहली प्राथमिकता एडेड कालेज ही हैं। इसके चलते एडेड कालेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा खत्म होने के बाद से ही आवेदन फार्म की बिक्री शुरू हो गई थी।
जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय टीडी कालेज में दाखिले पर नजर डालें तो करीब 10 हजार छात्रों ने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन किया है। स्नातक (बीए, बीएससी, बीकाम, बीएससी कृषि और बीकाम) की 3108 सीटों पर दाखिला होना है। स्नातक स्तर पर करीब 15 से अधिक विषयों में प्रवेश लिया जाना है। स्नातकोत्तर के एक दर्जन विषयों में करीब 1090 सीटों (एलएलबी, एलएलएम और बीएड को छोड़कर) पर दाखिला होना है। सभी विषयों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। हालांकि प्रवेश परीक्षा के लिए कालेज प्रशासन ने अभी तक तिथि तय नहीं की है। कालेज के प्राचार्य डा. आलोक कुमार सिंह का कहना है कि करीब दस हजार छात्रों ने दाखिला के लिए आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द ही तिथि घोषित कर दी जाएगी।
टीडी कालेज में कक्षावार सीटें
बीए - 1607
बीएससी बायो - 454
बीएससी मैथ - 467
बीएससी कृषि - 220
बीकाम - 360
एमए हिंदी - 60
एमए संस्कृत - 60
एमए अंग्रेजी - 60
एमए भूगोल - 60
दर्शनशास्त्र -60
प्राचीन इतिहास -60
एमए अर्थशास्त्र - 60
राजनीतिशास्त्र - 60
समाजशास्त्र - 60
मनोविज्ञान - 60
सैन्य विज्ञान - 30
शिक्षाशास्त्र - 60
एमकाम - 80
एमएससी भौतिक विज्ञान - 25
एमएससी रसायन विज्ञान - 45
एमएमसी गणित - 80
एमएससी वनस्पति विज्ञान - 20
प्राणि विज्ञान - 20
एमएससी कृषि (आठ विषय) - 160