जफराबाद थाना क्षेत्र के भुलेमऊ धर्मापुर बाजार में बृहस्पतिवार की रात को एक सर्राफा की दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकदी सहित एक लाख से ज्यादा के गहने चोर उठा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोर सीसीटीवी का डीबीआर भी उठा ले गए।
कोतवाली क्षेत्र निवासी सत्यम सिंह की भूलेमऊ धर्मापुर बाजार में सर्राफा की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात सत्यम सिंह दुकान बंद कर घर चलेउ गए। चोर रात को दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे औ लकड़ी की अलमारी तथा शो केश में रखा 40 हजार रुपये का पांच ग्राम सोने की नाक की कील, 50 हजार रुपये की पांच चांदी की थाली तथा 20 हजार नगद रुपए उठा ले गए। जाते-जाते वह सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी तोड़कर ले गए।
सत्यम की मोबाइल से कैमरा अटैच था। रात को लगभग 11.30 बजे वह डिस्कनेक्ट हो गया था। सुबह पांच बजे सत्यम सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी के साथ जब अपनी दुकान पर पहुंचा तब उसने शटर का ताला खुला देख कर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुकान में एक लॉकर रखा है। वह पुरी तरह से सुरक्षित है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।