फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरओ, एआरओ की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में कराई गई। यह परीक्षा 44 केंद्रों पर कराई गई। आठ हजार से अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

ज्यादातर परीक्षा केंद्र शहर और आसपास के ही विद्यालयों में थे। पहली पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक कराई गई। परीक्षा में 20,736 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 11,742 ही शामिल हुए। इस तरह से 8,994 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 56.63 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कमोवेश इतने ही अभ्यर्थी अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक हुई सामान्य हिंदी (सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण) की परीक्षा में शामिल हुए। एडीएम राम प्रकाश ने बताया कि इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के अलावा 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 6 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें