फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 145 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले के 145 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौैरान एनआईसी में काफी संख्या अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि ये उपकेंद्र जनपद में ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं। संबंधित क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में दिक्कत होती थी। इन उपकेंद्रों पर एएनएम की ड्यूटी लगाए जाने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। विशेष रूप से बच्चों, माताओं तथा किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए घर के पास ही बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के तहत रूटीन टीकाकरण (आरआई) सत्र का आयोजन इन उपकेंद्रों पर ही होगा। यहां पर बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती की नि:शुल्क जांच, किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलने लगेंगी। वर्तमान में ये उपकेंद्र किराए के भवन में संचालित किए जा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद शीघ्र ही सरकारी भवन का निर्माण कर इन उपकेंद्रों को वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इनके संचालित होने से स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर देशभर में 5000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना की है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सत्य नारायण हरिश्चंद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, डीसीपीएम मोहम्मद खुवैद रजा, जिला लेखा प्रबंधक (डैम) संजय रघुवंशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एनसीडी सेल के एफएलसी जय प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें