जौनपुर। जिले विभिन्न सहकारी समितियों में सदस्य प्रबंध कमेटी पद के लिए मंगलवार को 133 से अधिक आवेदकों ने नामांकन किया। कुल 204 समितियों पर चुनाव होना है। जिसमें विकासखंड बदलापुर के तहत 10 सहकारी समितियों में सदस्य प्रबंध कमेटी पद के लिए कुल 100 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। सहायक विकास अधिकारी सहकारी समिति नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि साधन सहकारी समिति रजनीपुर में नौ, बिठुआकला में नौ, तियरा में 11, शाहपुर में 11, घनश्यामपुर में 13, केवटली में नौ, रारी कला में 12, सरोखनपुर में नौ, फत्तूपुर में आठ, मोहम्मदपुर गुलरा में नौ नामांकन पत्र दाखिल हुए। सुइथाकलां के आठ सहकारी समितियों में सदस्य प्रबंध कमेटी पद के लियए 97 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिनमें साधन सहकारी समिति शेखपुर 15, अमारी में 10, उसरौली में10, सुइथाकलां में 12, दुमदुमा में15, बासगांव में 10, अर्सिया में 12, सरायमोहिउद्दीनपुर में 13 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसी क्रम में अन्य समितियों में नामांकन दाखिल किया गया। अपर जिला सहकारी अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच किया जाएगी, इसके बाद अभिलेख गड़बड़ होने पर नामांकन निरस्त होगा।