फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अखिल भारतीय अंतर विवि किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा आवंटित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय किक बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने किया। प्रतियोगिता में 56 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। कुलपति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम मैनेजर, टीम कोच तथा आफिशियल से परिचय प्राप्त किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत प्रताप सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रो. ओपी सिंह, खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। क्रीड़ा सचिव प्रो. ओपी सिंह अतिथियों, खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच का स्वागत किया। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रतिभाग करने की अपील की। लक्ष्य की प्राप्त करने की शुभ कामना दी। खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने आभार व्यक्त किया। मुख्य रेफरी अरविन्द, ने विवि में खेल की सुविधाओं में हो रहे विस्तार की सराहना की। इस मौके पर डॉ. अच्छे लाल यादव, प्रो. मानस पाण्डेय, डॉ. रजनीश , डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. राहुल सिंह, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, नन्द किशोर सिंह, रमेश यादव, केशव प्रसाद, रामजी सिंह, रजनीश कुमार सिंह, सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी विवेक पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, दीपक, मनोज कुमार पटेल, सन्दीप यादव, लागू पद्मनावन, शुभम मिश्रा, जसवन्त सिंह, दीक्षा जैन, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें