मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता यूपी अंडर -19 का आयोजन किया गया। उद्घाटन मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने किया।
प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, टीडी कॉलेज इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज परियत मडियाहूं एवं शिया इंटर कॉलेज कॉलेज ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज ने शिया इंटर कॉलेज को पराजित किया। 80 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिया कॉलेज की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान किया। कार्यक्रम में खेल शिक्षक मोहम्मद आजम, रुश्दी खान, सुशील कुमार सिंह, सैयद सलाहुद्दीन, शाहिद अलीम, तनजीलुर-रहमान, शारिक अहमद, सलमान आदि उपस्थित रहे।