जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन महिला और पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 काआयोजन टीडी पीजी कॉलेज के उमानाथ सिंह इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज विजेता रही। महिला वर्ग में सहकारी पीजी कॉलेज विजेता रही। समापन पर टीमों को पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर विजेता, सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावा उप विजेता तथा तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में सहकारी पीजी काॅलेज मेहरावा विजेता और मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज उपविजेता रही। टीडी कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।। इसमें पुरुष वर्ग में 8 और महिला वर्ग में 6 टीमें शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने किया। स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि राजीव सिंह, संजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, कमान अधिकारी 5 यूपीआई कंपनी, एनसीसी आदि मौजूद रहे। आगंतुकों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा मोमेंटो देकर किया गया। इस दौरान प्रो. हिमांशु सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, मेजर सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. संजय नारायण सिंह, रणधीर कुमार आदि मौजूद रहे।