फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनोज के शीतला धाम चौकिया के शान भईल बा...पर झूमे लोग

विज्ञापन
देव दीपावली महोत्सव में प्रस्तुति देते सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी। संवाद
विज्ञापन
धर्मापुर। शीतला चौकिया धाम में देव दीपावली महोत्सव मंगलवार को शुरू हो गया। पहले दिन भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के देवी गीत व पचरा पर लोग झूमने को विवश हो गए। हास्य अभिनेता राजपाल यादव के डायलाग पर लोग हंसने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इससे मंदिर परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा है। दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के देवी गीत व पचरा गीतों पर व हास्य अभिनेता राजपाल यादव के हास्य डायलॉग पर श्रोता झूम उठे।
सांसद व गायक मनोज तिवारी ने कार्यक्रम में पहुंचते ही लोगों को प्रणाम किया। साथ ही अपने प्रसिद्ध देवी गीत शीतला धाम चौकिया जौनपुर के शान भईल बा, हमसे मत पूछा ओकरा से पूछा जे-जे गईल बा..., बानी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा... समेत कई देवी गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने शीतला चौकिया धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन के बाद कार्यक्रम में शिरकत की। कुंड के समीप बने स्टेज पर पहुंचते ही एक्टर राजपाल यादव ने माइक थामकर शीतला माता का जयकारा लगाया। उसके बाद उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में जौनपुर एक ऐसा जिला है, जहां से कई कलाकार और अधिकारी ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पंडित विनय त्रिपाठी, समाजसेवी विनीत सेठ ने सांसद व एक्टर राजपाल यादव को शीतला माता का चित्र देकर व माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम से पहले डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व सीडीओ ध्रुव खाडिया भी पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि आज मां शीतला धाम में आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। भविष्य में भी ऐसे दिव्य और भव्य आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए।
उधर, राजपाल यादव ने कहा कि वह पहली बार चौकिया धाम आए हैं। वे यहां पहुंचकर धन्य हो गए। इस दौरान मौजूद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मोबाइल फोन से उन्होंने सेल्फी भी लिया। उन्होंने भूल भुलैया फिल्म का डायलॉग हम कोई मंदिर के घंटा हैं क्या जो कोई भी आकर बजाकर चला जाता है... भी बोला। राजपाल ने कई अपने फिल्मों के डायलॉग बोलकर लोगों को गुदगुदाया।
उधर, अटल अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सनातन धर्म को सभी धर्मों का मूल बताया। कहा कि सनातन धर्म एक चींटी को भी मारने की इजाजत नहीं देता है। सनातन धर्म सभी जीवों से प्रेम करना सिखाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म किसी को भी लालच या भय से धर्म परिवर्तन करने की अनुमति नहीं देता है। इस दौरान स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती, भाजपा नेता कृपा शंकर सिंह, पूविवि की कुलपति वंदना सिंह, सतीश जय कृष्ण तिवारी, विनीत सेठ, अमित गुप्ता, आशीष सिंह, संजय श्रीमाली, अजय यादव, कृष्णा मिश्र, विशाल भारद्वाज आदि मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष विनय त्रिपाठी आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें