फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग भूले तो सारी कवायद बेकार

विज्ञापन
मंडी समिति पर उमड़ी भीड़ में खरीदारी के दौरान नहीं किया गया सुरक्षा नियमों का पालन। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जितना जरूरी घरों में रहना है, उतना ही अहम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी। लोग घरों में तो रुक रहे हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल जा रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान कुछ देर के लिए खुलने वाली किराना, फल, सब्जी की दुकानों पर लोगों की भीड़ इस कदर उमड़ रही है कि मीटर तो क्या एक फीट की दूरी भी नहीं रह पा रही। यही हाल रहा तो कोरोना को हराने के लिए हो रही अन्य सभी तरह की कवायदें बेकार ही होंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने 21 दिनों तक का संपूर्ण लॉक डाउन कर लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी है। इस दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए सब्जी, फल और किराना की दुकानों सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को खोलने का निर्देश दिया है। नियमों के तहत जिले में भी सुबह आठ से 12 बजे तक सब्जी, किराना और फल की दुकानें खुल रही हैं। पूरे दिन घरों में कैद रहने वाले लोग सब्जी, किराना और फल की खरीदारी के लिए इस कदर उमड़ रहे हैं कि दुकानों पर भीड़ लग जा रही है। सामान पाने की जल्दबाजी में वह धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। शहर के कई दुकानों पर शनिवार को ऐसी ही स्थिति रही। दुकानों के बाहर गोले तो बनाए गए हैं, मगर लोग उसका पालन करने के प्रति सजग नहीं दिख रहे। किराना, दवा और सब्जी की दुकानों पर भीड़ में लोग एक-दूसरे से चिपके रहे। चौकिया स्थित नवीन सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ लगी रही। पुरानी सब्जी में भी यही हाल थे। पुलिस के बार-बार सख्ती दिखाने के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे। इसके चलते कई जगह पुलिस को हल्का बल भी दिखाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें