जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मेजर ध्यान चंद क्रीड़ा संकुल में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक कुलसचिव दीपक कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल सात महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर एवं टीडी पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें टीडी पीजी कालेज जौनपुर 2-1 से विजेता रहा।
प्रतियोगिता का पहला मैच राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर एवं टीडी पीजी कालेज के बीच खेला गया। टीडी पीजी कालेज जौनपुर ने राज काॅलेज को 2-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर एवं सहकारी पीजी कालेज मिहरावां जौनपुर के बीच खेला गया। मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर ने सहकारी पीजी कालेज मिहरावां को 2-0 से पराजित किया। तीसरा मैच डॉ. राम मनोहर लोहिया हाविद्यालय गाजीपुर एवं विश्वविद्यालय परिसर के बीच खेला गया। डॉ. राम मनोहर महाविद्यालय गाजीपुर ने विश्वविद्यालय परिसर की टीम को 2-0 से पराजित किया। चौथा मैच सत्यदेव पीजी कालेज गाजीपुर एवं पीजी कालेज गाजीपुर के बीच खेला गया। सत्यदेव पीजी कालेज गाजीपुर ने पीजी कालेज गाजीपुर को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय गाजीपुर एवं टीडी पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें टीडी पीजी कालेज जौनपुर ने डा. राम मनोहर लोहिया गाजीपुर को 2-1 के अंतर से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर एवं सत्यदेव पीजी कालेज गाजीपुर के बीच खेला गया। मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर ने सत्यदेव पीजी कालेज गाजीपुर को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर एवं टीडी पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें टीडी पीजी कालेज जौनपुर 2-1 से विजेता रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, सहायक कुलसचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव खेलकूद परिषद के सचिव प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। पर्यवेक्षक व टीम चयनकर्ता डॉ. रणधीर कुमार एवं डॉ. पूनम सिंह, प्रो.शेखर सिंह, आयोजन सचिव डॉ. अखिलेश कुमार गौतम, डॉ. मनोज पाण्डेय, खेल सहायक रजनीष कुमार सिंह, अल्का सिंह, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में करन श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, शुभम राव एवं शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे।