फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मो. हसन ने संतबुला कालेज को 29-14 के अंतर किया पराजित

विज्ञापन
23- पूविवि में आयोजित अन्तर महाविद्यालयीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता महिला में विजेता खिलाडियों को ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर तथा संतबुला सत्यनामदास बीरबल महाविद्यालय दुल्ल्हपुर गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें मो. हसन पीजी कालेज की टीम 29-14 अंकों के अंतर से संतबुला सत्यनामदास बीरबल महाविद्यालय दुल्ल्हपुर गाजीपुर को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। गाजीपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसके पहले प्रतियोगिता का पहला मैच पीजी कालेज गाजीपुर और संतबुला सत्यनामदास बीरबल महाविद्यालय दुल्ल्हपुर गाजीपुर खेला गया। जिसमें संतबुला सत्यनामदास बीरबल महाविद्यालय दुल्ल्हपुर गाजीपुर की टीम ने 19-8 अंकों के अंतर से पीजी कालेज गाजीपुर को पराजित किया। दूसरा मैच मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर और नुरूद्दीन खां गर्ल्स डिग्री कालेज के बीच खेला गया। जिसमें मो. हसन पीजी कालेज की टीम 10-05 अंकों के अन्तर से नुरूद्दीन खॉ गर्ल्स डिग्री कालेज को पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए पीजी कालेज गाजीपुर तथा नुरूद्दीन खां गर्ल्स डिग्री कालेज जौनपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें पीजी कालेज गाजीपुर ने 4-3 अंकों के अंतर से नुरूद्दीन खॉ गर्ल्स डिग्री कालेज को पराजित किया। प्रतियोगिता में आफीसियल की भूमिका में रहमतुल्लाह, डा. राजेश सिंह, अतुल सिंह, अरूण कुमार रहे। इस मौके पर डा. अशोक कुमार सिंह, पूर्व सचिव विपिन चन्द्र अस्थाना, सचिव खेलकूद परिषद डा. आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. प्रशांत कुमार राय, रामधारी, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, मोहन चन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, किरमानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें