फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलपुर ने एसएसए को 5-0 से हराया

Sun, 04 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के मैदान पर आयोजित आनंद सिंह स्मारक जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के  उद्घाटन मैच में मंगलपुर स्पोर्टिंग ने एसएसए सैदपुर को 5-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


मंगलपुर की ओर से आदेश कुमार ने एक गोल करके अपनी टीम को 1-0 अंक से बढ़ती दिलाई। इसके बाद सोनू पटेल ने तीन,  जितेंद्र कुमार ने दो, अब्बास, ऋषिकेश ने एक-एक गोल करके अपनी टीम को 8-0 की बढ़त दिलाई। सैदपुर की टीम कोई गोल नहीं सकी।

निर्णायक की भूमिका राकेश सिंह, दिनेश सिंह, ज्ञान प्रकाश और दानबहादुर ने निभाई। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर बीडी सिंह, उमेश चौधरी, मंगला प्रसाद, राहुल पाठक, विनोद सोनकर, सलीम, मोनू यादव, अनवर, दीपक साहू, सतीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें