फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, ईद मिलादुन्नबी आज

Sat, 03 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी (हजरत मोहम्मद का जन्मदिन) के जश्न की तैयारियों को शनिवार की शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन


   देर शाम तक लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे रहे। मस्जिदों में ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में नूरानी तकरीरें होती रहीं। वहीं शहर को ईद मिलादुन्नबी के जश्न में डूबो देने के लिए तैयार किया गया। मुस्लिम मोहल्लों में मस्जिदों के गुंबदों पर नबी की आमद के पैगाम का परचम हरी झंडियां लहराती रहीं।
विज्ञापन


 रविवार को पूरा शहर रंग बिरंगे झालरों से जगमगा उठेगा। शाही ईदगाह से विभिन्न अखाड़े और अंजुमनें अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए जुलूस के रूप में ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली होते हुए अटाला मस्जिद पहुंचकर जलसे में तब्दील हो जाएंगी। कोतवाली चौराहे पर दोपहर बाद दो बजे से कौमी एकजहती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें