फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन घाट के पास खोदा जा रहा तालाब

Sun, 18 Oct 2015 12:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा  प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गोमती नदी में मूर्ति का विसर्जन नहीं करें।  इसके मद्देनजर नगर पालिका की ओर से नक्खास स्थित गोमती नदी के विर्सजन घाट के पास गढढ़ा खुदवाने का
विज्ञापन


कार्य किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित कर सके। बता देें कि शारदीय नवरात्र शुरु है। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन का कार्य चल रहा है। नौ दिन तक पूजन

अर्चन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने का कार्य किया जाएगा। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने में किसी प्रकार की समस्या न हो और गोमती नदी में प्रतिमा सिर्जित नहीं किया जाए। इसके लिए नगर पालिका व्यवस्था करना
विज्ञापन


प्रारंभ कर दिया है। नगर पालिका द्वारा नगर के नक्खास स्थित गोमती नदी के किनारे विसर्जन घाट के पास मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने का स्थान बनाया जा रहा है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि शीघ्र ही प्रतीमा विसर्जित करने का स्थान बना दिया जाएगा। जिससे आसानी से श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें