भंडारी रेलवे जंक्शन पर लावारिश हाल में मिले 14 वर्षीय किशोर को बृहस्पतिवार को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। बक्सर बिहार से भटकर जौनपुर पहुंचा किशोर बुधवार को कोतवाली पुलिस को मिला था।
कोतवाली पुलिस ने किशोर को न्यायालय बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के समक्ष प्रस्तुत किया। काउंसिलिंग के बाद किशोर ने अपना नाम रोहित साहू पुत्र शिवजीत साहू निवासी अर्जुनपुर थाना सिमरी बक्सर बिहार बताया। न्यायालय बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने उसके पिता से मोबाइल पर बात की। इसके बाद बालक को देखभाल के लिए चाइल्ड लाइन के राजकुमार पांडेय को सौंप दिया गया। बालक के पिता के आने तक उसे धूप छांव आश्रय गृह, सारनाथ, वाराणसी में रखा जाएगा।